श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026, बिड़ला ऑडिटोरियम में शानदार ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ, जहां श्रीजा गुप्ता ने खिताब जीता। जानें पूरी विनर लिस्ट और आयोजन।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
जुलाई 4, 2026 • 10:05 PM 0
ज
जयपुर
NEWS CARD
“श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026, बिड़ला ऑडिटोरियम में शानदार ग्रैंड फिनाले”
Read more onhindi.sangritoday.com/s/0b78be
4 Jul 2026
https://hindi.sangritoday.com/s/0b78be
Copied
श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान 2026, बिड़ला ऑडिटोरियम में शानदार ग्रैंड फिनाले
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शनिवार को मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले पूरे शाही अंदाज़ में सजा। रोशनी, रैंप, दमदार परफॉर्मेंस और जजों के तीखे सवालों के बीच श्रीजा गुप्ता ने खिताब अपने नाम कर लिया और मिस राजस्थान 2026 का ताज पहना।
फर्स्ट रनर-अप वंशिका नूनिया रहीं, जबकि सेकंड रनर-अप का खिताब शगुन राठौड़ को मिला। सुहानी जैन थर्ड, निहारिका माथुर फोर्थ, कुसुम सोनी फिफ्थ और लक्षिता गोदारा सिक्स्थ रनर-अप चुनी गईं।
राज्य के इस सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सौंदर्य मंच का यह 28वां संस्करण था। डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश से आईं करीब 6,500 लड़कियों में से चुनी गईं टॉप 28 फाइनलिस्ट ने आखिरी पड़ाव पर अपने हुनर और मॉडलिंग के जुनून को मंच पर उतारा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया और भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्र रहे। दीप प्रज्वलन के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें कई संरक्षक और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ग्रैंड जूरी में मुकेश मिश्रा, एकता जैन, डॉ. अरविंद अग्रवाल, मिताली कौर, जैस्मीन राणा, प्रियन सैन और अरशद हुसैन शामिल थे।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
फ्यूज़न ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से हुए इस आयोजन के संयोजक योगेश मिश्रा और निमिशा मिश्रा ने फिनाले की रूपरेखा साझा की। पहले राउंड में टॉप 28 मॉडल्स ने निवारा कॉलेज ऑफ डिज़ाइनिंग के आउटफिट्स में ओपनिंग एक्ट किया। इनमें से चुनी गईं 14 मॉडल्स ने जेकेजे फैशन के सेमी-ब्राइडल और ब्राइडल कलेक्शन को रैंप पर उतारा। टॉप 7 ने ड्रेसजिला की डिज़ाइनर माधुरी चेतवानी के गाउन बेहद खूबसूरती से पेश किए।
आभूषणों में परंपरा द ज्वैल्स की ओरिजिनल ज्वेलरी और शिव ज्वेलर के हुकुम सिंह की राजपूती ट्रडिशनल रॉयल ज्वेलरी ने मंच पर अलग रंग भरा। फाइनलिस्ट का मेकअप और मेकओवर मैजेस्टिक मेकओवर्स की मधुर यादव ने संभाला, जबकि फैशन कोरियोग्राफी शाहरुख ने की। मंच का संचालन राकेश शर्मा ने किया।
विनर कैटेगरी के अलावा इस बार 28 खास खिताब भी बांटे गए। कुसुम सोनी को टैलेंटेड, वंशिका नूनिया को बेस्ट पर्सनैलिटी, श्रुति नायक को रैंप वॉक, निहारिका माथुर को फोटोजेनिक और श्रीजा गुप्ता को बेस्ट इन स्पीच का खिताब मिला। इनके साथ स्टाइल आइकन, ब्यूटी विद ब्रेन्स, टॉप मॉडल, फिटनेस फ्रीक और राइजिंग स्टार जैसे कई टाइटल भी युवा प्रतिभागियों के नाम रहे।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.