"व्यक्ति नहीं काम बोलता है" इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स में बोले भाजपा नेता राजेश यादव
इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स सीजन-2 में भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा "व्यक्ति नहीं काम बोलता है"। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और युवाओं को कार्योन्मुखी बनने की प्रेरणा दी।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
जुलाई 3, 2026 • 12:28 PM | नई दिल्ली 0
द
देश
NEWS CARD
“"व्यक्ति नहीं काम बोलता है" इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स में बोले भाजपा नेता राजेश यादव”
Read more onhindi.sangritoday.com/s/753483
3 Jul 2026
https://hindi.sangritoday.com/s/753483
Copied
"व्यक्ति नहीं काम बोलता है" इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स में बोले भाजपा नेता राजेश यादव
नई दिल्ली: एमएस ग्लोबल एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित "इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स – सीज़न 2 | 2026" का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उन असाधारण व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने ज्ञान, प्रतिभा, नेतृत्व, नवाचार और समाज के प्रति समर्पण से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश यादव, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश और भाजपा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज शर्मा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे राजेश यादव ने कहा व्यक्ति नहीं काम बोलता है। आज मोदी जी और योगी जी देश के आधुनिक निर्माता है। प्रधानमंत्री के रहने का आवास इस देश में 70 वर्षों तक नहीं था लेकिन अब प्रधानमंत्री के रहने का घर बना है। इस देश को सेंट्रल विस्टा मिला है। आज से पहले अंग्रेज़ जो छोड़कर गए उसी में सभी काम चलाते रहे। देश में पहले सिंगल रोड हुआ करता था। पहले अख़बारों में ख़बरें छपा करती थी दो बसों में हुई भीषण टक्कर, 100 लोग मारे गए। लेकिन कैसे देश को अटल जी और नितिन गडकरी जी फोर लेन, सिक्स लेन पर लाए ये आप सभी ने देखा है।
भाजपा नेता राजेश यादव ने प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के शासन में आज देश में वातावरण बदला है। बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से देश आगे बढ़ने की ओर अग्रसर है। नौजवानों को रोजगार के लिए मुद्रा योजना के ज़रिए लोन मिल रहा है। देश का किसान पहले ट्रेक्टर खरीदता था तो लोन 13 प्रतिशत पर मिलता था और उस समय कार पर लोन 4 प्रतिशत पर मिलता था लेकिन मोदी जी ने सारी व्यवस्था का अचूक परिवर्तन किया है इसीलिए आज देश में किसान मजबूत हुआ है, सशक्त हुआ है।
वहीं आयोजकों के मुताबिक यह सम्मान केवल उपलब्धियों का प्रतीक नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण, ईमानदारी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का भी प्रतिनिधित्व करता है। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, उद्योग, मीडिया, कला एवं संस्कृति, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कॉर्पोरेट नेतृत्व, खेल, स्टार्टअप और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करता है।
एमएस ग्लोबल एंटरटेनमेंट का मानना है कि प्रत्येक प्रेरणादायक यात्रा सम्मान की हकदार है, क्योंकि किसी एक व्यक्ति की सफलता लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है। गौरतलब है कि इस अवॉर्ड शो की शुरुआत सुशील पाल और उनकी पत्नी ममता गर्ग ने की है। सुशील पाल एमटीटीवी इंडिया राजस्थान से संचालित होने वाले डिजिटल न्यूज़ चैनल के फाउंडर और संपादक भी हैं।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.