राजस्थान के सीएम में बदलाव होगा कांग्रेस नेता का बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नजदीकी बताये जाने वाले नेता प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले हुए राजस्थान का सियासी बवाल देशभर में चर्चा का विषय बना था। हर गली नुक्कड़ और चाय की टपरी पर राजस्थान और कांग्रेस की सियासत की चर्चा हो रही थी। यह बवाल कई दिन चला और अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान थम सा गया था। लेकिन अब एक बार फिर से अब बवाल होने के आसार बन रहे हैं।