अनंतराम बिश्नोई बने बाड़मेर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वह वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद बाड़मेर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में अनंतराम बिश्नोई को चुना गया है। सोमवार दोपहर, शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर बाड़मेर पहुंचे और अग्रवाल पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान यह घोषणा की। चुनाव अधिकारी रामगोपाल सुथार ने पर्ची खोलकर अनंतराम बिश्नोई के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर जिला प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।