इस्लामी तालीम के साथ साथ सुहाना बानो ने एमबीबीएस में टॉप कर किया नाम रोशन
मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती हैं, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती हैं..... जी हां, राजस्थान अजमेर जिले की लाड़ली ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया हैं, वैशाली नगर, अजमेर जिले की बेटी ने न केवल अजमेर जिले का नाम रोशन किया हैं बल्कि राजस्थान के उन सभी लड़कियों के लिए एक मिशाल पेश की हैं जो लड़कियों का काम घर में रहकर चूल्हे चौके तक सीमित मानते हैं । हम बात कर रहे हैं कम उम्र में एमबीबीएस करने वाली अजमेर की बेटी सुहाना बानों पुत्री इजराइल खान उर्फ आबिद खान की जिसने दीन और दुनिया की तालीम साथ साथ हासिल करते हुए एमबीबीएस करके अपने माता पिता का नाम रोशन किया हैं । एक ओर आज के दौर में जहां मुस्लिम लड़कियां पढ़ाई में पिछड़ती जा रही हैं और उन्हें केवल पर्दा प्रथा के तहत घर में रखा जा रहा हैं, तो वहीं डॉक्टर सुहाना बानों उन सभी मुस्लिम लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल हैं जो पर्दे और इस्लामी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम में भी टॉप कर रही हैं । डॉ. सुहाना बानों का कहना हैं दीनी तालीम या बुर्का पहनना किसी भी लड़की को अपना करियर बनाने से नहीं रोकता हैं बल्कि दुनियावी और दीनी तालीम में संतुलन बनाकर मुस्लिम लड़कियां अपने हौसलों की उड़ान भर सकती हैं ।