साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देती है रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ :- मुख्यमंत्री
नागौर के रेण में देवल का उद्घाटन
नागौर के रेण में देवल का उद्घाटन
साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देती है रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ :- ःमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देती है। इसका सम्मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
गहलोत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही सम्प्रदाय श्री दरियाव पीठ, रेण में ब्रह्मलीन आचार्य श्री हरिनारायण महाराज के देवल के उद्घाटन व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा इस सम्प्रदाय से पुराना रिश्ता है। जोधपुर में हरिनारायण जी के प्रवचन सुने थे, तब से रेण आने का मन था।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप कोरोना काल में प्रदेशवासियों, धर्मगुरूओं व अन्य संगठनों ने मिलकर ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को सफल बनाया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए निरोगी राजस्थान की संकल्पना साकार हुई है। इससे प्रदेशवासियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में पहली बार प्रदेश में अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया है।
गहलोत ने रेण में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ एवं रेण पीठाधीश्वर सज्जनराम महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
’देवल का उद्घाटन व विकास कायोर्ं का लोकार्पण’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेण में हरिनारायण जी महाराज के देवल का उद्घाटन किया। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय प्रधान पीठ राम धाम रेण मेडतासिटी में विभिन्न पर्यटन विकास कार्य एवं मनरेगा योजना अन्तर्गत सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इससे पूर्व गहलोत तथा जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के रेण पहुंचने पर उपमुख्य सचेतक विधानसभा महेंद्र चौधरी, डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा, डीडवाना विधायक चेतन डूडी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज रूपिन्दर सिंह, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया व पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.