प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को लाल किले में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व समारोह में भाग लेंगे
यह कार्यक्रम नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों को रेखांकित करने पर केंद्रित है। गुरु तेग बहादुर जी ने विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल 2022 को रात लगभग 9:15 बजे नई दिल्ली के लाल किले में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और एक स्मारक सिक्का तथा डाक टिकट भी जारी करेंगे।