'इतना प्यारा गाना है ' – शाहरुख़ ख़ान ने की ‘लवयापा’ के टाइटल ट्रैक की तारीफ

जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर को शुभकामनाएँ – सलमान ख़ान ने की ‘लवयापा’ के फ्रेश पेयर की सराहना!

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
जनवरी 4, 2025 • 5:35 PM  0
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
Logo
'इतना प्यारा गाना है ' – शाहरुख़ ख़ान ने की ‘लवयापा’ के टाइटल ट्रैक की तारीफ
“'इतना प्यारा गाना है ' – शाहरुख़ ख़ान ने की ‘लवयापा’ के टाइटल ट्रैक की तारीफ”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
4 Jan 2025
https://hindi.sangritoday.com/its-such-a-lovely-song-shah-rukh-khan-praises-the-title-track-of-loveyaapa
Copied
'इतना प्यारा गाना है ' – शाहरुख़ ख़ान ने की ‘लवयापा’ के टाइटल ट्रैक की तारीफ
'इतना प्यारा गाना है ' – शाहरुख़ ख़ान ने की ‘लवयापा’ के टाइटल ट्रैक की तारीफ
 
फैंटम स्टूडियोज़ और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अद्वैत चंदन की फिल्म ‘लवयापा’ अपनी रिलीज़ के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। आधुनिक रोमांस की दुनिया में बनी यह कहानी दिल छू लेने वाले प्रदर्शन, शानदार संगीत, और खूबसूरत दृश्यों के साथ दर्शकों के दिलों को छू रही है।
 
आज रिलीज़ हुए इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। गाने को जुनैद और ख़ुशी की नई जोड़ी और इसके रोमांटिक अंदाज़ के लिए खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच, सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान से मिले खास कॉम्प्लिमेंट्स ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।
 
सलमान ख़ान ने अपने सोशल मीडिया पर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा:
 
"LOVEYAPA HO GAYA
Best Of Luck #JunaidKhan @khushikapoor"
 
सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी
https://www.instagram.com/stories/beingsalmankhan/3537322353153049887?igsh=OWY4YXBtaHF3MGpt
 
वहीं, शाहरुख़ ख़ान ने सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दीं और लिखा:
 
"इतना प्यारा गाना है यह।
जुनैद जितना जेंटल।
ऑल द बेस्ट ख़ुशी।
मेरी ढेर सारा प्यार #Loveyapa कपल और टीम को।"
 
शाहरुख खान का ट्वीट
https://x.com/iamsrk/status/1875138268632846677?s=46&t=PusltWkTns46RNMqjWxAeA
 
प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती ‘लवयापा’ हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने का वादा करती है। 2025 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक मानी जा रही यह फिल्म, 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्यार की इस जादुई यात्रा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications