"प्रसिद्धि कभी भी किसी भी रिलेशन से बढ़कर नहीं होती " - अभिनेत्री सीरत कपूर
दोस्ती और प्रसिद्धि मे सबसे जयदा महत्वपूर्ण क्या है उनके लिए, इसपर अभिनेत्री का कहना है , "दोस्ती, प्रसिद्धि कभी भी किसी भी रिलेशन से बढ़कर नहीं होती । इन सम्बन्धो को कायम दिल के करीब बहोत प्रेम के साथ रखना चाइये। "
चाहे वह एक आम आदमी हो या एक प्रसिद्ध हस्ती, हर एक को अपने जीवन में एक करीबी दोस्त की जरुरत होती हैं जो जीवन के हर पड़ाव में उनका साथ देता है। अपने जीवन के इनिशियल फेज से लेकर अडुल्टिंग तक, वो आपके साथ रहते आपके परिवार जैसे, और हमारी अभिनेत्री सीरत कपूर भी इसी बात पर विश्वास रखती है। अपने अद्भुत व्यक्तित्व और अभिनय कौशल के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सीरत के बारे में एक बात जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं है, वह यह है कि उन्हें अपने करीबी लोगो से काफी लगाव है और उन्हें अपने पसंदीदा लोगो को उनके दिल के करीब रखना पसंद हैं।