डांस, म्यूज़िक, एक्शन व इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है फ़िल्म "देहाती डिस्को" ; निर्देशक मनोज शर्मा

Anil Bedag
Anil Bedag Verified Local Voice • 29 Mar, 2026 Author
May 17, 2022 • 11:41 AM  0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Anil Bedag
Anil Bedag
4 years ago
डांस, म्यूज़िक, एक्शन व इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है फ़िल्म "देहाती डिस्को" ; निर्देशक मनोज शर्मा
मिश्रण है फ़िल्म "देहाती डिस्को" ; निर्देशक मनोज शर्मा
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/the-film-dehati-disco-is-a-wonderful-blend-of-dance-music-action-and-emotion-director-manoj-sharma
https://hindi.sangritoday.com/the-film-dehati-disco-is-a-wonderful-blend-of-dance-music-action-and-emotion-director-manoj-sharma
Copied
डांस, म्यूज़िक, एक्शन व इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है फ़िल्म "देहाती डिस्को" ; निर्देशक मनोज शर्मा

बॉलीवुड में बहुत सी कॉमेडी फिल्मों के राईटर डायरेक्टर रह चुके मनोज शर्मा की आगामी फ़िल्म देहाती डिस्को 27 मई को रिलीज हो रही है। गणेश आचार्य, सक्षम शर्मा और साहिल के मुख्य किरदारों वाली फ़िल्म के जबरदस्त ट्रेलर और गाने को दर्शकों का गज़ब रिस्पांस मिल रहा है।
     
लेखक निर्देशक मनोज शर्मा का कहना है कि देहाती डिस्को एक कमर्शियल सिनेमा है, जिसमें म्यूज़िक और डांस के अलावा जबरदस्त एक्शन भी है। गणेश आचार्य हमारे देसी डांस का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस फ़िल्म में भी अपने देसी स्टाइल के डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाले हैं। फ़िल्म के मुख्य किरदार बाप बेटे भोला और भीमा अगर दर्शकों को इमोशनल करेंगे तो वहीं उन्हें हंसाएंगे भी। गणेश जी के अलावा सक्षम शर्मा और साहिल सभी बेहतरीन डांसर्स हैं, इनका कॉम्बिनेशन आपको फ़िल्म में दिखाई देगा।
       
बबफ़िल्म की शूटिंग के अनुभव के संदर्भ में मनोज शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के हालात में हमने सरकार के तमाम प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए लखनऊ में इसकी शूटिंग की।
          
देहाती डिस्को से अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत कर रहे साहिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे इस तरह से फ़िल्म में एक्टिंग का चांस मिलेगा मैंने कभी सोचा नहीं था। गणेश आचार्य और मनोज शर्मा जी से बहुत कुछ सीखने को मिला। सक्षम बहुत ही खतरनाक डांसर है। गणेश मास्टरजी के कोरियोग्राफ किये हुए गानों में एक अलग ही सादगी और ताजगी रहती है। उनके गाने देखकर मैं बड़ा हुआ हूं।
       
बसक्षम शर्मा ने बताया कि यह मेरे लिए पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनना था। मुझे गणेश मास्टर जी, डायरेक्टर मनोज शर्मा और साहिल भय्या के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। हमने इस फ़िल्म के लिए 2 महीने की ट्रेनिंग ली थी। मैंने मास्टरजी से डांस और मनोज शर्मा जी से एक्टिंग सीखी।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Anil Bedag Verified Local Voice • 29 Mar, 2026 Author

Entertainment Journalist, Mumbai

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications