'वनवास' पर नाना पाटेकर और अनिल कपूर की खास चर्चा, उत्कर्ष शर्मा की हुई तारीफ
फिल्म से जुड़ी एक नई खबर ने सुर्खियां बटोरी हैं। नाना पाटेकर और अनिल कपूर जल्द ही एक खास पॉडकास्ट में साथ नजर आएंगे।
ज़ी स्टूडियोज और अनिल शर्मा की आगामी फिल्म वनवास दर्शकों के बीच उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। यह एक गहरी भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के टीज़र और पहले गाने यादों के झरोखों से ने दर्शकों को भावुक कर दिया, और अब सभी को इसकी रिलीज़ का इंतजार है।