जयपुर में उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस का भव्य उद्घाटन; नि:शुल्क काउंसलिंग सेमिनार में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
जयपुर: उत्कर्ष क्लासेज द्वारा राजधानी में गुर्जर की थड़ी चौराहा स्थित, गोपालपुरा बायपास रोड पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी हेतु प्रयासरत् विद्यार्थियों के लिए समर्पित नवीन शाखा का भव्य उद्घाटन मंगलवार प्रात: 10 बजे किया गया। उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत, सह-संस्थापक तरुण गहलोत सहित आमंत्रित इंजीनियर्स, विद्यार्थियों एवं समस्त गुरुजनों की उपस्थिति में उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस का शुभारंभ किया गया। यूईसी में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जाएगी। इसके अंतर्गत एसएससी जेई, आरआरबी जेई, गेट, आरपीएससी एई, स्टेट एई/जेई सहित सभी इंजीनियरिंग परीक्षाओं में बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा।