Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मुख्य सचिव ने की लोक सेवा दिवस आयोजन सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 18, 2022 • 6:23 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“मुख्य सचिव ने की लोक सेवा दिवस आयोजन सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा”
मुख्य सचिव ने की लोक सेवा दिवस आयोजन सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने 21 अप्रैल को हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।
शर्मा सोमवार को यहॉं सचिवालय में लोक सेवा दिवस की तैयारियों की समीक्षा के सम्बध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने इस सम्बध में गत 13 अप्रैल को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को दिए गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की।
मुख्य सचिव ने कहा कि लोक सेवा दिवस पर वक्ताओं के उद्बोधन, सांस्कृतिक संध्या व खेल संबंधी आयोंजनों की तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आयोजनों में अधिकारी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने अतिथियों के आगमन, प्रस्थान व ठहराव के संबंध में चर्चा की और सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।