स्टूडेंट वेरिफिकेशन के लिए जियो सावन के साथ विशेष साझेदारी करेगा यूनिडेज़
विद्यार्थियों को तत्काल व सुरक्षित छात्र सत्यापन प्रदान करने के साथ यूनिडेज़ जियो सावन की पहली छात्र विशेष संगीत स्ट्रीमिंग सुविधा के लिए गेटेड एक्सेस प्रदान करेगा।
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत. दुनिया का सबसे बड़े स्टूडेंट एफिनिटी नेटवर्क यूनिडेज़ ने आज दक्षिण एशिया की अग्रणी ऑडियो व म्यूजि़क स्ट्रीमिंग प्रदाता जियो सावन के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। विद्यार्थियों को तत्काल व सुरक्षित छात्र सत्यापन प्रदान करने के साथ यूनिडेज़ जियो सावन की पहली छात्र विशेष संगीत स्ट्रीमिंग सुविधा के लिए गेटेड एक्सेस प्रदान करेगा। यह नया सीमित समय का ऑफर समस्त भारत के छात्रों को जियो सावन के प्रो सब्सक्रिप्शन पर 50% की बचत के साथ, विज्ञापन-मुक्त उच्च गुणवत्ता स्ट्रीमिंग एवं असीमित डाउनलोड और असीमित जियो ट्यूनस जैसी सेवाएं प्रदान करेगा।