मिसेज राजस्थान 2022 का फोटोजेनिक राउंड हुआ सम्पन्न, चौथे दिन मॉडल्स ने एक्सपोज किया अपना लुक
फिनाले 28 अगस्त को आर्या कॉलेज ऑडिटोरियम अजमेर रोड में आयोजित होगा। फैशन जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी व फेमस डिज़ाइनर मोनिका आडवाणी व कृतिक सोनी का कलेक्शन शोकेस होगा।
फ्यूज़न ग्रुप की ओर से व ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े व प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिसेज राजस्थान 2022 की चल रही सात दिवसीय ग्रूमिंग के चौथ दिन फोटोजेनिक राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स ने डिज़ाइनर गाउन्स में अपने लुक को एक्सपोज किया।