युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मोबिलिटी को दे रहे नई दिशा

27 वर्षीय रोहित बंसल Ezekeb Mobility के माध्यम से राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत बना रहे हैं। उनका प्रयास सस्टेनेबल परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है।

Sangri Today
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor in Chief
April 3, 2026 • 1:17 PM | जयपुर  0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
Sangri Today
6 hours ago
युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मोबिलिटी को दे रहे नई दिशा
इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मोबिलिटी को दे रहे नई दिशा
27 वर्षीय रोहित बंसल Ezekeb Mobility के माध्यम से राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत बना रहे हैं। उनका प्रयास सस्टेनेबल परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है।
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/s/3af774
https://hindi.sangritoday.com/s/3af774
Copied
युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मोबिलिटी को दे रहे नई दिशा
युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मोबिलिटी को दे रहे नई दिशा

जयपुर : महज 27 वर्ष की आयु में जयपुर के युवा उद्यमी रोहित बंसल राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2021 से वे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

रोहित बंसल  इजीकॉन  बिल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड  के संस्थापक एवं निदेशक हैं। यह कंपनी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सिविल कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े टर्नकी प्रोजेक्ट्स पर कार्य करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता के साथ भविष्य की निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ाना है।

इसके अलावा उनकी कंपनी इजीकैब  मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक कैब सेवाओं के माध्यम से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दे रही है। यह कंपनी शून्य-उत्सर्जन परिवहन मॉडल के जरिए शहरों में कार्बन उत्सर्जन कम करने और राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।

रोहित बंसल की एक और पहल   इजीउपर सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड  है, जो ईवी क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट पर केंद्रित है। यह कंपनी स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम, ऊर्जा-कुशल ईवी एक्सेसरीज़ और स्वदेशी तकनीक के विकास पर काम कर रही है।

क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Chat on WhatsApp

अपने कार्यकाल के दौरान रोहित बंसल ने कई बड़ी कंपनियों और संस्थानों के साथ भी कार्य किया है, जिनमें फोरटम , महिंद्रा राइज ,लार्सन और टर्बो ,जिओ बीपी ,चार्जज़ोन, भारतीय रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शामिल हैं।

ईवी चार्जिंग इंस्टॉलेशन, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में उनके अनुभव ने उन्हें भारत के ईवी बाजार की चुनौतियों और संभावनाओं को समझने में मदद की है।

रोहित बंसल का मानना है कि राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और सरकारी नीतियों के प्रभावी समन्वय से ही संभव है। उनका लक्ष्य राजस्थान को किफायती ईवी चार्जिंग सुविधाओं से सशक्त बनाना है। इसी दिशा में वे वर्ष 2026 तक 50 डीसी फास्ट चार्जर स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, ताकि राज्य में स्वच्छ परिवहन, हरित ऊर्जा और स्वदेशी ईवी तकनीक के विकास को नई गति मिल सके।

Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor in Chief

Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications