Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
प्रबन्ध निदेशक राजफैड ने एमएसपी के चौमूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 27, 2022 • 11:47 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“प्रबन्ध निदेशक राजफैड ने एमएसपी के चौमूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया”
प्रबन्ध निदेशक राजफैड ने एमएसपी के चौमूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया
प्रबन्ध निदेशक, राजफैड उर्मिला राजोरिया ने बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद के लिए बनाये गये चौमूं खरीद केन्द्र का राजफैड़ अधिकारियों के साथ विजिट किया। खरीद केन्द्र पर सभी आधारभूत व्यवस्थायें सूचारू रूप से बनाये रखने हेतु खरीद केन्द्र प्रभारी श्री अमरचंद सैनी को पाबन्द किया गया।
राजोरिया ने निर्देश दिये कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत खरीद निर्धारित गुणवत्ता मापदण्डों के अनुसार जारी रखी जाए तथा किसानों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से और अधिक बैनर लगाए।
प्रबन्ध निदेशक ने मौके पर चना विक्रय करने आए उपस्थित किसानों से वार्ता की एवं उन्हें खरीद केन्द्र की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जिन्स विक्रय हेतु साफ-सुथरा जिन्स ही लाए, जिससे खरीद में कोई असुविधा न हो।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
राजोरिया ने चौमूं खरीद क्रय केन्द्र विजिट के उपरांत समिति कार्यालय एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर राजफैड़ पशुआहार भी उपलब्ध था। उन्होंने समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार को राजफैड़ पशुआहार की बिक्री बढ़ाने में और अधिक सहयोग के लिए प्रेरित किया ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का पशुआहार प्राप्त हो सके।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.