महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकादशी फाउंडेशन की ओर से आज मनाए जा रहे महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। झालाना स्थित वाल्मीकि कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सोनी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस मेडिकल जांच शिविर में महिलाओं, बालिका और बच्चों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में डॉक्टर्स की टीम ने महिला और बालिकाओं की ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन,खून, ब्लड ग्रुप जांच कर निशुल्क परामर्श दिया।