प्रताप नगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख
इस घटना में कई परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान, नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और चार मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जयपुर, 14 फरवरी: प्रताप नगर सेक्टर 11, देहलावास बाला जी मंदिर के पास स्थित झुग्गियों में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में कई परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान, नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और चार मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।