Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मुन्ना हुसैन बने आसा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जहानाबाद जिले के चर्चित सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मुन्ना हुसैन को आसा पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
नवंबर 16, 2024 • 7:55 PM 0
द
देश
NEWS CARD
“मुन्ना हुसैन बने आसा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष”
मुन्ना हुसैन बने आसा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पटना: जहानाबाद जिले के चर्चित सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मुन्ना हुसैन को आसा पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। पार्टी ने उनके अनुभव, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राजनीतिक समझ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
मुन्ना हुसैन, जो जहानाबाद के पूर्व विधायक सैयद असगर हुसैन के छोटे भाई हैं, ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।” उन्होंने विशेष रूप से आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. सी. पी. सिंह जी का धन्यवाद किया और उनके विश्वास के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
मुन्ना हुसैन ने अपनी राजनीतिक यात्रा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इससे पहले वे जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुन्ना हुसैन को आगामी विधानसभा चुनाव में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार भी माना जा रहा है। यह संभावना उनके समर्थकों और क्षेत्र के मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इस खबर का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुन्ना हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति से जहानाबाद में राजनीतिक गतिविधियां और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.