Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
इब्रा शुभन बनीं मिस उर्वशी 2023 की विनर, अनमोलदीप बाजवा फर्स्ट रनर अप और हर्षिता माहेश्वरी को मिला सेकेंड रनर अप का टैग
— चार फैशन सीक्वेंस में दिखी हाई एन्ड व ट्रेंडिंग कलेक्शन की झलक, टॉप 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरी अदाएँ। — ग्रूमिंग व अन्य एक्टिविटीज मिलाकर पाँच दिन तक चला इस पेजेन्ट का फिनाले। ——————————- मिस इंटरकॉन्टिनेंटल की ओर से एवं एलीट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे मिस केटेगरी के […]
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
June 21, 2023 • 12:21 AM 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
3 years ago
इब्रा शुभन बनीं मिस उर्वशी 2023 की विनर, अनमोलदीप बाजवा फर्स्ट रनर अप और हर्षिता माहेश्वरी को मिला सेकेंड रनर अप का टैग
— चार फैशन सीक्वेंस में दिखी हाई एन्ड व ट्रेंडिंग कलेक्शन की झलक, टॉप 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरी अदाएँ। — ग्रूमिंग व अन्य एक्टिविटीज मिलाकर पाँच दिन तक चला इस पेजेन्ट का फिनाले। ——————————- मिस इंटरकॉन्टिनेंटल की ओर से एवं एलीट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे मिस केटेगरी के […]
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/ibra-shubhan-became-the-winner-of-miss-urvashi-2023-anmoldeep-bajwa-first-runner-up-and-harshita-maheshwari-got-the-tag-of-second-runner-up
मिस इंटरकॉन्टिनेंटल की ओर से एवं एलीट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे मिस केटेगरी के नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट “मिस उर्वशी सीजन 2” के ग्रैंड फिनाले का आयोजन सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में किया गया। जिसमें सभी ऑडिशन्स व सेलेक्शन राउंड्स में से चुनी गईं 30 फाइनलिस्ट ने पार्टिसिपेट किया। सभी फाइनलिस्ट ने डिजाइनर कलेक्शन शोकेस किया और अपना बेस्ट परफॉरमेंस देकर क्राउन की जीत की दावेदारी पेश की।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
शो आर्गेनाइजर वीरेंद्र अग्रवाल और शो डायरेक्टर रचना चौधरी ने बताया कि यह मिस कैटेगरी के नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट का सेकेंड सीजन है। आज इस फिनाले में 20 शहरों से आईं 17 से 27 एज ग्रुप की 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने चार डिजाइनर फैशन सीक्वेंस में रैंप वॉक कर जूरी को इम्प्रेस किया और स्टाइलिश पोज दिए। इस इवेंट में जूरी के तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमरन आहूजा और मिस उर्वशी 2022 विनर वर्शिनी रामदगी उपस्थित रहे। तो वहीं स्पेशल गेस्ट के तौर पर आईजी जयपुर अशोक गुप्ता मौजूद रहे।
उन्होंने आगे बताया कि इस इवेंट में डिजाइनर कलेक्शन सुधांशु सत्यम और ज्वेलरी रेंज को बुलबुल अग्रवाल ने शोकेस किया। मॉडल्स का मेकओवर अमिता मकाना व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस पेजेन्ट की विनर को वर्क कॉन्ट्रैक्ट, गिफ्ट वाउचर, फिल्मों व म्यूजिक वीडियो में आने का मौका दिया जाएगा। इस पाँच दिन के मेगा फैशन इवेंट में ग्रैंड फिनाले से पहले ग्रूमिंग सेशन, सैश सेरेमनी, ट्री प्लांटेशन, हवन फॉर पर्यावरण, टैलेंट राउंड और पोर्टफोलियो शूट जैसी लर्निंग एक्टिविटीज का आयोजन किया गया था। इस पेजेन्ट की यूएसपी यह है कि इस पूरे पेजेन्ट के दौरान किसी भी पार्टिसिपेंट से किसी भी प्रकार की कोई भी एंट्री व ग्रूमिंग फीस नहीं ली गई है।
इस पेजेन्ट में विनर का खिताब अलीगढ़ उत्तरप्रदेश की इब्रा शुभन के सर पर सजा। तो वहीं फर्स्ट रनरअप गुरदासपुर पंजाब की अनमोलदीप बाजवा और सेकेंड रनरअप जयपुर राजस्थान की हर्षिता माहेश्वरी रहीं।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.