जयपुर की नन्ही गोल्फर शिक्षा जैन ने राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हासिल किया दूसरा स्थान
शिक्षा ने बताया कि वह इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करना चाहती थीं, लेकिन दूसरा स्थान भी उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी।
जयपुर की 12 वर्षीय गोल्फर शिक्षा जैन ने 19 अक्टूबर को कोलकाता के टॉलीगंज गोल्फ क्लब में आयोजित आईजीयू ईस्टर्न इंडिया लेडीज और जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप में सी कैटेगिरी में दूसरा स्थान हासिल किया। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में देश भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।