मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड एबाकस का शानदार प्रदर्शन
जाह्नवी राठौड़ बनीं “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बनीं मध्यप्रदेश की नंबर-1 नई दिल्ली, 12 मई : युसिमास मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे ब...
जाह्नवी राठौड़ बनीं “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बनीं मध्यप्रदेश की नंबर-1
नई दिल्ली, 12 मई : युसिमास मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी अबेकस एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम / उज्जैन के बच्चों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 210 सेंटरों से 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को मात्र 8 मिनट में जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के 200 कठिन सवाल अधिकतम गति एवं शुद्धता के साथ हल करने का लक्ष्य दिया गया था। प्रतियोगिता को बच्चों के स्तर के अनुसार 12 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम की छात्रा जाह्नवी राठौड़ ने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब जीतकर रतलाम एवं उज्जैन का नाम गौरवान्वित किया। विशेष बात यह रही कि पिछले 5 वर्षों में विनर वर्ल्ड अबेकस के बच्चों ने चौथी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।
संस्था के बच्चों ने वर्ष 2018 से 2023 तक रतलाम सेंटर एवं वर्ष 2023 से 2026 तक रतलाम और उज्जैन दोनों सेंटरों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर मध्य भारत की सबसे बड़ी युसिमास अबेकस एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में लगातार शीर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं में अपना स्थान बनाए रखा है।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppप्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों के नाम इस प्रकार हैं —
चैंपियन ऑफ चैंपियंस
जाह्नवी राठौड़
चैंपियन
अनन्या कोठारी, रेवित अग्रवाल, विराज चौहान
प्रथम रनर अप
दीप्ति सोनी, निधि चौहान, त्रिशा शर्मा, सहज नागदेवानी
द्वितीय रनर अप
दिव्यम गुप्ता, काजल जोरवाल
तृतीय रनर अप
धैर्य प्रताप सिंह कुशवाह, लब्धि जैन, श्रुति चौहान
चतुर्थ रनर अप
हितांश नलवाया, इशिका व्यास, प्रणय सिंह चौहान, प्रियांशी जोरवाल
पंचम रनर अप
अवीर सांघवी, मदीहा कुरैशी, शिवांश याति, दिविक परिहार, गौरांग बसवानी
मेरिट ट्रॉफी विजेता विद्यार्थियों में निहारिका पंवार, सहर्ष नागदेवानी, स्तुति खिमला, शौमिक सोलंकी, भाग्यश्री टांक, तनमय भंडारी, आराध्या परमार, मयंक सिंह, आयांश यादव, दर्शिल जैन, वंश शर्मा, काव्यांश शर्मा, रुचि मिश्रा, मोक्षा खिमेसरा, प्रीत माहेश्वरी, नाम्या तलेरा, हर्षल वाडिया, पार्थ भंडारी, आध्या मिश्रा, देवरुद्र चौधरी, जीवांश चोरड़िया, मुहम्मद नौमान मंगल्या, तीर्थ गोमे, दक्ष चौहान, अमोघ तिवारी, आदित्य सिंह, तनय जादव, दर्श शर्मा, समर्थ मिश्रा एवं शैली बैरागी शामिल रहे।
सांत्वना ट्रॉफी विजेता विद्यार्थियों में मयंक मंडोरा, अनाया कोठारी, भाविक चौधरी, निध्याना अग्निहोत्री, रिदम मंडोरा, हिराश्मी चौहान, सांवी टांक, अधिराज सिंह झाला, हृदया शर्मा, भाव्या मारू एवं वैभव चौरसिया शामिल रहे।
इस उपलब्धि का उत्साह उस समय और बढ़ गया जब विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम / उज्जैन के तीन प्रशिक्षकों ने भी मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उज्जैन से निशिता वाधवानी ने प्रथम रनर अप ट्रॉफी प्राप्त की, जबकि रतलाम से राज बसु एवं प्रिया सोनी ने मेरिट ट्रॉफी जीतकर संस्था को गौरवान्वित किया।
संस्था के मुख्य प्रशिक्षक राज बसु ने बताया कि इस सफलता के पीछे बच्चों की निरंतर कठिन मेहनत, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास सबसे बड़ा कारण रहा। उन्होंने कहा कि सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि अधिकांश बच्चों ने स्वयं को मोबाइल, रील्स एवं अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रखते हुए लगातार अभ्यास किया।
उन्होंने सभी अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“अभिभावकों का संस्था पर और बच्चों पर आंख बंद करके विश्वास करना किसी भी ट्रॉफी से कहीं बड़ी उपलब्धि है।”
संस्था ने युसिमास मध्य प्रदेश के प्रमुख नीरज गोयल, मुख्य मॉडरेटर अमृता गोयल, लीना सचदेव एवं पूरी मध्यप्रदेश मुख्य कार्यालय टीम का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों को इतना विशाल एवं प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।
विनर वर्ल्ड एबाकस रतलाम / उज्जैन से जुड़ने हेतु संपर्क करें : 9713996829
फेसबुक: https://www.facebook.com/ucmas.winnerworld
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/winnerworldrtm/
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.