Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
OnePlus Pad 2 Pro: 12140mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियतें और लॉन्च डेट
OnePlus Pad 2 Pro जल्द ही 15 मई को चीन में लॉन्च होगा। 12,140mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 13.2 इंच का डिस्प्ले और 16GB तक RAM के साथ यह टैबलेट दमदार फीचर्स के साथ आएगा।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
May 13, 2025 • 11:01 AM 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
11 months ago
OnePlus Pad 2 Pro: 12140mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियतें और लॉन्च डेट
OnePlus Pad 2 Pro जल्द ही 15 मई को चीन में लॉन्च होगा। 12,140mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 13.2 इंच का डिस्प्ले और 16GB तक RAM के साथ यह टैबलेट दमदार फीचर्स के साथ आएगा।
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/oneplus-pad-2-pro-launch-date-specs-features
OnePlus Pad 2 Pro: 12140mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियतें और लॉन्च डेट
OnePlus अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 2 Pro को एक सप्ताह के भीतर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चीन की वेबसाइट पर इसके लिस्टिंग से इसके RAM और स्टोरेज के बारे में जानकारी मिली है। यह टैबलेट दो कलर ऑप्शन्स - डीप सी ब्लू और आइस सिल्वर में उपलब्ध होगा और इसमें सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही, इस प्रीमियम टैबलेट में 12,140mAh की दमदार बैटरी भी उपलब्ध है।
वेरिएंट्स और स्टोरेज ऑप्शन्स:
OnePlus Pad 2 Pro को Oppo की चीनी वेबसाइट पर देखा गया है, जहां यह चार अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स में लिस्टेड है:
Deep Sea Blue और Ice Silver कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाला यह टैबलेट काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Pad 4 Pro से मिलता-जुलता है।
संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स:
अगर OnePlus Pad 2 Pro सच में Oppo Pad 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है, तो इसमें दिए गए फीचर्स कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite
बैटरी: 12,140mAh की बड़ी बैटरी के साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
डिस्प्ले: 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा
कैमरा:
रियर कैमरा: 13 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल (सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए)
लॉन्च डेट और उपलब्धता:
Oppo की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, OnePlus Pad 2 Pro को चीन में 15 मई को पेश किया जाएगा। इसके कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के बाद साझा की जाएगी। हालांकि, भारत और अन्य बाजारों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.