तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी
सबसे पहले, यह आपको एक हॉरर फिल्म का एहसास देता है. लेकिन अगले कुछ सेकंड में आप अतीत के छिपे हुए रहस्य की खोज कर रहे हैं. इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं.
तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर बुधवार 27 जुलाई को रिलीज हो गया है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. दो मिनट 10 सेकेंड का ट्रेलर कमाल का है. ट्रेलर की शुरुआत एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टॉर्म से होती है जो 26 साल बाद लौटता है. जिसके बाद तापसी पन्नू के घर में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं. घर में एक पुराना टीवी है, जिस पर एक बच्चा नजर आता है.