Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
भारत देश के पावरलिफ्टर सागर वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Govind Chouhan Author
अप्रैल 26, 2022 • 10:10 AM 0
ख
खेल
NEWS CARD
“भारत देश के पावरलिफ्टर सागर वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक”
भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन नेपाल देश की पोखरा शहर में फुलवारी क्षेत्र में किया गया था। जिसके लिए भारत देश में रहने वाले विभिन्न शहरों के पावर लिफ्टिंग खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। सर्वप्रथम आमंत्रण को स्वीकार कर पावर लिफ्टर सागर वर्मा अपना नाम सबसे ऊपर निभाया और सहृदय भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।
पावर लिफ्टर सागर वर्मा जयपुर जिले में जामडोली क्षेत्र में श्रीमान सतीश शर्मा के नेतृत्व में अपने आप को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहे हैं। पावर लिफ्टिंग खेल में रुचि रखने वाले सतीश शर्मा जामडोली क्षेत्र में आसपास के रहने वाले नवयुवकों को पावर लिफ्टिंग सिखाते हैं और साथ ही प्रतियोगिताओं में ले जाकर उन्हें निरंतर खेलते रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वर्ण पदक जीतने पर पावर लिफ्टर सागर वर्मा ढेर सारी बधाइयां उनके माता-पिता द्वारा उन्हें दी गई और उनके रिश्तेदारों में भी उन्हें बधाइयां देकर प्रेरित किया।पावरलिफ्टर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में उनके साथियों ने उन्हें बहुत-बहुत सारी बधाइयां दी और निरंतर इसी तरह से इंस्टिट्यूट का नाम खेलों में भी बनाए रखने के लिए मनोबल बढ़ाया।