पाली रोडवेज आगार के एक बस परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। परिचालक ने बस में सीट पर मिला एक यात्री का बैग उसके परिजनों को लौटाया है। यात्री भीलवाडा से बस में रवाना होकर पाली आ रहे थे। पाली में बस से उतरते समय वह अपना बैग बस में ही भूल गये। जिसके बाद पाली आगार की रोडवेज बस के परिचालक धर्माराम जी की नजर सीट पर रखे बैग पर पड़ी। उसने उसको खोलकर देखा तो उसमें 25000 नगदी दो मंहगे मोबाइल सहित अन्य सामान रखा हुआ था।
बस परिचालक धर्माराम बेनिवाल जोलियाली और बैग शाखा कर्मचारी अर्जुन देव ने यात्री से संपर्क करके बैग और नकदी उन्हे सुपुर्द किया। यात्री ने परिचालक का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यथा संभव निगम बसों मे ही यात्रा करने का आश्वासन दिया।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.