Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
जन कल्याण पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों से हो कार्योें की मॉनिटरिंग -मुख्य सचिव
Pooja Padiyar Editor
मई 3, 2022 • 2:47 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“जन कल्याण पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों से हो कार्योें की मॉनिटरिंग -मुख्य सचिव”
जन कल्याण पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों से हो कार्योें की मॉनिटरिंग
-मुख्य सचिव
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि जन कल्याण पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़े विभागीय कार्योें की प्रभावी मॉनिटरिंग करने में महत्वपूर्ण है। इन आंकड़ों को नियमित रूप से अद्यतन किया जाना चाहिए। शर्मा सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित जानकारी को सामान्य फॅार्मेट में रखा जाए, जिससे आमजन आसानी से अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पोर्टल पर जानकारी का उपयोग प्रस्तुतीकरण में करें ताकि प्रगतिरत व लंबित कार्यों की उच्च स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा प्रतिमाह 8 तारीख को कार्य प्रगति की सूचना पोर्टल पर अद्यतन की जाए।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बैठक में आयोजन विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम तथा सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग के आयुक्त संदेश नायक ने पोर्टल की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री कार्यालय में कम्प्यूटर सेल के प्रभारी राजेश सैनी ने पोर्टल की विशेषताओं पर प्रस्तुतीकरण भी दिया।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.