Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक/विद्युत, डिग्री एवं डिप्लोमाधारक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 शांतिपूर्वक सम्पन्न
Pooja Padiyar Editor
मई 21, 2022 • 7:34 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक/विद्युत, डिग्री एवं डिप्लोमाधारक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 शांतिपूर्वक सम्पन्न”
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शुक्रवार को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक/विद्युत, डिग्री एवं डिप्लोमाधारक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 एवं अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमाधारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 जिला मुख्यालय जयपुर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक/विद्युत, (डिग्रीधारक) प्रतियोगी परीक्षा में कुल 14704 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 50.41 प्रतिशत रही एवं कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक/विद्युत, (डिप्लोमाधारक) प्रतियोगी परीक्षा में कुल 10829) अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 52.69 प्रतिशत रही।
शर्मा ने बताया कि परीक्षा सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने परीक्षा आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.