Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
बीजेपी युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण की जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को सांगरिया में आयोजित हुई
Govind Chouhan Author
मई 30, 2022 • 10:48 AM 0
ज
जोधपुर
NEWS CARD
“बीजेपी युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण की जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को सांगरिया में आयोजित हुई”
रविवार को संगरिया में बीजेपी की बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित थे । जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री ने भाग लिया
इस बैठक को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक हरावल दस्ते के रूप में अग्रिम पंक्ति की लड़ाई लड़ने के लिए अपने तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए तैयार रहें और कांग्रेस सरकार की नीति में ही खोट है और इस खोट की नीति के कारण यहां हमेशा जनता पर दमनकारी नीतियां करती हैं । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा बैठक से संकल्प लेकर निकलें कि आने वाले समय मे इस कुशासन रूपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर वक्त तैयार है। मंच का संचालन देवीसिंह दईकड़ा ने किया !इस मौके पर बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा, जिला महामंत्री देवी सिंह दईकड़ा ,जिला महामंत्री महेंद्र जांगिड़ रामपुरा, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा रणजीत कड़वासरा , जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी , जिला मंत्री पुखराज गौड़ अन्नाराम साउ आदि उपस्थित रहे।