Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
धर्मेंद्र साँखला बने राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय मजदूर संघ के विद्युत इकाई राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जोधपुर डिस्कॉम के मीटरलैब में कार्यरत धर्मेंद्रसिंह साँखला को नियुक्त किया गया।
Vinita Kotwani Editor
जून 24, 2022 • 1:30 AM 0
ज
जोधपुर
NEWS CARD
“धर्मेंद्र साँखला बने राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष”
धर्मेंद्र साँखला बने राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
मदनसिंह के राजपुरोहित
भारतीय मजदूर संघ के विद्युत इकाई राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जोधपुर डिस्कॉम के मीटरलैब में कार्यरत धर्मेंद्रसिंह साँखला को नियुक्त किया गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशमहामंत्री हरिमोहन शर्मा ने जयपुर से परिपत्र जारी कर मनोनय की घोषणा की।
धर्मेंद्रसिंह सांखला के नाम के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष लवजीत सिंह पंवार, व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रशेखर निबोरिया के नाम की घोषणा होते ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपार खुशियां मनाई और राजस्थान माली सैनी युवा महासभा के प्रदेश सचिव नरसिंह गहलोत, ऑल इंडिया माली सैनी सेवा समाज के प्रदेश महासचिव पंकज सांखला, कामधेनु सेना के सदस्य नितेश सांखला, बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के सदस्य प्रकाश सिंह भाटी, अक्षत टाक व राजस्थान संस्कृति अकादमी के पदाधिकारियों ने सांखला को बधाइयां प्रेषित की।
ज्ञात रहे कि सांखला भारतीय मजदूर संघ के कर्मठ, निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता है जो पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं। विद्युत श्रमिकों के हित में कर्मचारियों के लिए श्रमिक विवरणिका का भी लेखन व संपादन किया। मजदूर हित के लिए हुए आंदोलनों में भी अग्रणी भूमिका निभाई ।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
सांखला मजदूर यूनियन के साथ ही के कई सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं व समाज सेवा के क्षेत्र में कई संस्थाओं के साथ जुड़कर सेवा कार्य करते है तथा नागरिक सुरक्षा विभाग में भी स्वयंसेवक के रूप में धर्मेंद्रसिंह सांखला 1999 से अपनी सेवाओं का लाभ दे रहे हैं। वर्तमान में वे डिप्टी डिवीजन वार्डन सूरसागर के पद पर कार्य कर रहे हैं ।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.