मोदरान में मेजर राजपुरोहित की 18 वी पुण्यतिथि मनाई
– जगमाल सिंह राजपुरोहित
– जगमाल सिंह राजपुरोहित
जालोर/ मोदरान : कस्बे में सैनिक कृषि फार्म पर हर्षोल्लास के साथ ही मेजर जबरसिंह राजपुरोहित की 18 वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई और इस अवसर पर मेजर जबरसिंह के छोटे भाई भवानीसिंह राजपुरोहित ने उनकी की जीवनी के बारे बताया गया।
इस अवसर पर पर राजस्थान पिछडा क्षैत्र विकास संघर्ष समिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीरसिंह राजपुरोहित ने मेजर जबरसिंह राजपुरोहित की प्रतिमा पर माला व पुष्पांजलि अर्पित कर बताया हर गांव व घर से एक एक युवा को सेना मे भर्ती होकर देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
भवानी सिंह राजपुरोहित ने मेजर राजपुरोहित पर एक कविता बोलते हुए कहा कि राजपुरोहित रीत भली परहित पर उपकार, करुणा सागर जीव दयालु कुदरत पालणहार, अजर अमर जबर सिंह अठै माँ जतन रो लाल, जगमग जमकै मोधरान, मानखा रा रखवाला आशापुरी मन हरस्या जबरसिंह सांचो वीर, प्राण बचावन मानखा रा सुप्यों सकल शरीर मरुधरा रो वरदान सुरज रै सागे पलके जबरसिंह रो बलिदान
श्रीमद भगवत गीता के श्लोक ” कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन ” के अनुसार कोई भी व्यक्ति हो, वह अपने निष्काम भाव से किए गये अच्छे कर्मों से ही महान बनता है। इतिहास में उसका नाम अमर हो जाता है ।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppऐसा ही एक व्यक्ति हैं जिन्होंने सैनिक अधिकारी स्व. जयसिंहजी राजपुरोहित के घर में जन्म लेकर अल्प अवस्था में ही देश व राष्ट्र के लिए कई महान कार्य किए परमार्थ का इतना महान सत्कर्म किया कि जब तक सूरज चांद रहेगा इतिहास में उनका नाम रहेगा वह महान व्यक्ति कर्म योगी वीर श्री शहीद मेजर जबरसिंह राजपुरोहित अंतरराष्ट्रीय हिमालयन पर्वतारोहण में सर्वश्रेष्ठ विजेता रहे ।
उन्होंने कुम्भ मेले के दौरान 2 अप्रैल 2004 को रतलाम व उज्जैन जंक्शन मध्य एक रेल के डिब्बे से आग लगने पर अपनी जान जोखिम में डालकर 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला मगर उस समय मेजर जबरसिंह का शरीर 50% जल चुका था। मगर उन्हे बचाने की काफी कोशिशों के बावजूद 21 मई 2004 को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए वह सदा के लिए अमर शहीद हो गये ।
मेजर जबरसिंह राजस्थान के जालोर जिले के मोदरान गांव से तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्तर सर्वश्रेष्ठ हिमालय पर्वतारोही दल के विजेता भी रहे थे।
आज पुण्यतिथी के मौके मेजर राजपुरोहित जबरसिंहजी की 18 वी पुण्यतिथि मनाई गई मौके पर भवानी सिंह जे मोदरान पत्रकार, पीरसिंह राजपुरोहित, जगमाल सिंह ,पहाड़सिंह सोढा , कैलाश जागरवाल सहित अन्य कई जन मौजूद थे।
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.