किडजी जीनियस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व
इस मौके पर विद्यालय में क्रिसमस ट्री को सजाया गया एवं बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
स्थानीय इन्द्रा कॉलोनी स्थित किडजी जीनियस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शनिवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया। किडजी जीनियस की सेन्टर कॉ-ऑर्डिनेटर पूजा चौहान ने बताया कि कार्यक्रम शुरूआत में हाल ही में सिक्किम में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए सेना के जवानों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंली अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है।