करण सिंह राजपुरोहित बने मिस्टर राजस्थान 2024, अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने बढ़ाई शो की शान
इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में उदयपुर के करण सिंह राजपुरोहित ने बाजी मारी और मिस्टर राजस्थान का खिताब अपने नाम किया।
जयपुर। राजस्थान के पहले और सबसे बड़े मेंस पेजेंट, मिस्टर राजस्थान 2024 सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले रविवार को अजमेर रोड स्थित दी ट्रेड फेयर रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में उदयपुर के करण सिंह राजपुरोहित ने बाजी मारी और मिस्टर राजस्थान का खिताब अपने नाम किया। जोधपुर के वशिष्ठ गहलोत को सेकेंड रनरअप और भिवाड़ी अलवर के सलीम रज्जाक को फोर्थ रनरअप चुना गया।