रेस्क्यू वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रेस्क्यू वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रेस्क्यू वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने गुरूवार को यहां अंबेडकर भवन स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग परिसर से जयपुर शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से रेस्क्यू वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जयपुर शहर व पूरे राजस्थान को भिक्षावृत्ति मुक्त बनायेंगे, जिसकी शुरूआत आज से की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बड़े स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई है। ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन की मदद से चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य चिन्हित स्थानों से भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जाएगा।
जूली ने कहा कि रेस्क्यू किये गये भिखारियों को विभाग द्वारा संचालित पुनर्वास गृह में पुनर्वासित कर चिन्हित किया जाएगा और उन्हें पात्रता अनुसार बाल गृह, नारी निकेतन, मानसिक विमंदित गृह, वृद्वाश्रम गृह आदि में भेजने तथा प्रशिक्षण में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को आरएसएलडीसी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाकर रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित पुनर्वास गृह में प्रवेश दिलाने के लिए मानव सेवा संस्था, जयपुर द्वारा 2 वैन उपलब्ध कराई गई है।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppइस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ओ पी बुनकर, मानव सेवा संस्था के प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.