Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग संकल्पबद्ध
Pooja Padiyar Editor
मई 25, 2022 • 5:49 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग संकल्पबद्ध”
मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग संकल्पबद्ध
’बजट घोषणाओं का किया जाएगा शत प्रतिशत क्रियान्वयन’ -उद्योग मंत्री
उद्योग, मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभाग संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाएगा।
रावत ने मंगलवार को यहां शासन सचिवालय और उद्योग भवन में विभिन्न बैठकों में 2019 से 2022 तक की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर प्रगतिरत कार्याे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
रावत ने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक हुई घोषणाओं में से उद्योग विभाग में 80 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण हो गई जबकि शेष रही 20 प्रतिशत घोषणाएं प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि कई घोषणाएं पूरा समय लेती हैं। मेडिकल डिवाइसेज पार्क बनवाना, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना जैसे कई घोषणाएं हैं जोकि कई वर्षों में पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी बजट घोषणाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और इन्हें जल्द से जल्द धरातल पर लाया जाएगा।
रावत ने बताया कि इसी तरह खादी, राजसिको, रिको, आरएफसी सहित अन्य विभागों में भी बजट घोषणाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में कार्य गति से नहीं हो रहे उनसे संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
रावत ने कहा कि देवस्थान विभाग में अब तक वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 की सभी घोषणाओं का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा 2022-23 में राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत सितंबर माह से यात्रा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक मंदिरों का भी चरणबद्ध तरीके से जीर्णाेद्धार करवाया जा रहा है।
बैठक में प्रथम मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, रीको प्रबंध निदेशक अर्चना सिंह, डीआईपी कमिश्नर इंद्रजीत सिंह, राजसिको प्रबंध निदेशक वीणा प्रधान, उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख, खादी सचिव मूलचंद आरएफसी के प्रबंध निदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य विभागों के आला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.