Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित - 4 लाख किसान होंगे लाभान्वित
Pooja Padiyar Editor
मई 21, 2022 • 7:31 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित - 4 लाख किसान होंगे लाभान्वित”
‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ - 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित -4 लाख किसान होंगे लाभान्वित
किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रमाण दे दिया है कि उनकी सरकार कृषक हितों को सर्वाेपरि रखती है। ‘‘समृृद्ध किसान - खुशहाल राजस्थान‘‘ की सोच के साथ मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि को 2 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 5 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा के साथ इस योजना में 11 मिशन शुरू किये गये हैं। इसमें ‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ भी एक है।
कृषि विभाग के आयुक्त काना राम ने बताया कि मिशन के अन्तर्गत 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित है जिनसे लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित होंगे। कृषकों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध करवाते हुए जैविक खेती में वृृद्धि की जावेगी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती का पूरा लाभ कृषकों को दिलवाने के लिए उनके जैविक उत्पादनों को मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणित करने का भी प्रबन्ध किया गया है। इसके लिए ‘‘ऑरगैनिक कमोडिटी बोर्ड‘‘ का गठन किया जायेगा।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
कृषि आयुक्त काना राम ने बताया कि जैविक खेती को बढावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती में नवाचारों के साथ उत्कृृष्ट कार्य करने वाले तीन कृृषकों को प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कर चयनित तीनों किसानों को 1-1 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.