Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का एनएमओपीएस ने किया स्वागत
Pooja Padiyar Editor
मई 22, 2022 • 11:43 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का एनएमओपीएस ने किया स्वागत”
पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का एनएमओपीएस ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू किए जाने पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
गहलोत का मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित 25 राज्यों से आए पदाधिकारियों और कार्मिकों ने साफा पहनाकर और स्मृति चिंह भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने का फैसला मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिया गया है। जीवन के अहम वर्ष सरकार को देने वाले अधिकारी-कर्मचारी को अपने बुढ़ापे में किसी तरह की चिंता नहीं रहे और उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिले। यहीं सोचकर ओपीएस को प्रदेश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों द्वारा भी ओपीएस लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।