Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया को और सुगम बनाएं -मुख्य सचिव
Pooja Padiyar Editor
मई 17, 2022 • 10:45 AM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया को और सुगम बनाएं -मुख्य सचिव”
खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया को और सुगम बनाएं -मुख्य सचिव
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि आमजन के लिए खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया को संबंधित विभाग और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के प्रयास करें, जिससे आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ मिल सके।
मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में स्टेट डीबीटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून तक सभी लाभार्थियों को जनआधार एवं आधार से लिंक करें ताकि सभी लाभार्थियों को डी.बी.टी. का समुचित लाभ मिल सके।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आयोजना विभाग के शासन सचिव जोगाराम ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि प्रदेश में डी.बी.टी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ एवं पारदर्शी बनाने के लिए निरतंर नवाचार किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 98 योजनाओं को डी.बी.टी के तहत चिन्हित किया गया है। डी.बी.टी व्यवस्था के बाद 31 मार्च, 2021 तक 49 लाख से अधिक फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थियों का नाम विभिन्न योजनाओं से हटाया गया। इससे 1 हजार 156 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की बचत हुई है।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.