Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तहत हेरिटेज वॉक का आयोजन
Pooja Padiyar Editor
मई 22, 2022 • 11:38 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तहत हेरिटेज वॉक का आयोजन”
राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तहत हेरिटेज वॉक का आयोजन
पर्यटन निदेशक ने झंडी दिखाकर किया रवाना
राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तहत रविवार को सुबह चरन मंदिर से नाहरगढ़ फोर्ट तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने झंडी दिखाकर हेरिटेज वॉक को रवाना किया । यह वॉक जयपुर के होटल क्लार्क में चल रहे राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम थी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वॉक में देश विदेश से आए 150 से अधिक डेलीगेट्स सहित अनेक पर्यटकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि डेलीगेट्स सहित पर्यटकों ने नाहरगढ़ फोर्ट में स्थित पुरानी जल वितरण प्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी प्राप्त की।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
डॉ. शर्मा ने सभी डेलीगेट्स का पर्यटन विभाग की ओर से स्वागत करते हुए उनको राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण योजनाओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों को ऐसे नवाचार के तहत अनुभवात्मक पर्यटन प्रोडक्ट ऑफर करने की योजना पर काम कर रहा है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.