मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में करीब दो हजार आठ सौ मरीज हुए लाभान्वित
कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के सभी 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 3 नगरीय केन्द्रों पर करीब 2800 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
कन्नौज जिले में रविवार को शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी, आरोग्य स्वास्थ्य मेला डॉं. जितेन्द्र कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण किया गया।