पान मसाला का एड करके बुरे फंसे अक्षय कुमार, CBFC के पूर्व चीफ ने लगाई क्लास
अक्षय कुमार ने जबसे टीवी पर आकर बोलो जुबां केसरी बोला है, वो फैंस को भी अखरने लगे हैं. अब उनपर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने भी निशाना साधा है.
विमल इलायची का नया विज्ञापन सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है. इस एड में शाह रुख खान और अजय देवगन के बाद जो तीसरा नाम सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया. इस बार विमल इलायची में अक्षय कुमार भी नजर आए हैं. बस फिर क्या था हंगामा मचना तया था, इस एड के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार को बुरी तरफ से ट्रोल किया जाने लगा. अब सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.