मिस सेलेस्ट इंडिया का हुआ फिनाले का लुक लॉन्च
मिस इंटकॉन्टिनेंटल इंडिया और द मिस ग्लोब इंडिया के लिए हुई जंग शुरू । सिल्वरइन की पूर्णिमा गोयल करेगी सेलेस्ट इंडिया की फाइनलिस्ट का मेकओवर। 13 अक्टूबर को होगा चौमू पैलेस में फिनाले का आयोजन ।
जयपुर। मिस इंडिया बनने का सपना हजारों गर्ल्स अपनी आंखों में सजा के महीना मेहनत करके कई राउंड क्लियर करके अपने सपने के करीब पहुंचती हैं इसी कड़ी में मिस सेलेस्ट इंडिया का आयोजन चौमू पैलेस में 13 अक्टूबर को किया जाएगा ।
उसी की तैयारी के तहत सिल्वरइन सलून वैशाली नगर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सेलिब्रिटी मेकओवर एण्ड ग्रूमिंग एक्सपर्ट पूर्णिमा गोयल ने बताया की मिस इंटरकॉन्टिनेटल इंडिया व द मिस ग्लोब इंडिया बना और भारत देश को रिप्रेजेंट करना बहुत बड़ी और जिमेदारी वाली बात है तो कंटेस्टेंट को ग्रूम करना वह उनका मेकओवर करना बहुत ही जिम्मेदारी वाला काम है 13 अक्टूबर को विनर की घोषणा चौमू पैलेस में होगी और फाइनल में लाइट की चका चौंध के साथ ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया जाएगा।