मिस सेलेस्ट इंडिया 2024: चोमू पैलेस में ग्लैमर का तड़का, 11 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले!
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा का कहना है कि मिस सेलेस्ट इंडिया का आयोजन जयपुर में टूरिज्म, भारतीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
जयपुर: धूमधाम से आयोजित होने वाला मिस सेलेस्ट इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को जयपुर के चोमू पैलेस में होगा। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है, जो फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाता है।