Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
अजमेर में श्रम राज्य मंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Pooja Padiyar Editor
मई 27, 2022 • 12:30 AM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“अजमेर में श्रम राज्य मंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक”
अजमेर में श्रम राज्य मंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठ
श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने गुरूवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
विश्नोई अजमेर के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के माध्यम से श्रमिकों को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। शुभ शक्ति योजना सहित श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए चलाई जा रही योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर जोर देने के निर्देश दिए।
विश्नोई ने कहा कि श्रमिकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। श्रमिकों को बच्चे के जन्म लेने, भवन निर्माण, अध्ययन, शादी सहित प्रत्येक कार्य के लिए सहायता दी जाती है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। हिताधिकारी की मृत्यु होने की दशा में उसके परिवार को तत्काल प्रभाव से सहायता राशि जारी की जानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की देरी करना संवेदनहीनता का परिचायक है। श्रमिकों को लाभ देने के लिए किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के लिए वसूले जाने वाले सेस की वसूली की जानी चाहिए। सेस वसूली योग्य भवन निर्माताओं का सर्वे जून माह में किया जाएगा। यह सर्वे रेंडम आधार पर सैंपल सर्वे होगा। सर्वे के दौरान पाए गए वसूली योग्य भवनों की संख्या अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जिले में बाल श्रम की रोकथाम के लिए भी लगातार अभियान चलाकर रोकथाम की जाए। साथ ही बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए भी प्रयास किए जाए। इस प्रकार के श्रमिकों का निर्धारित प्रक्रिया से पुनर्वास सुनिश्चत किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कारखाना एवं बॉयलर विभाग के द्वारा जिले में स्थापित बॉयलरों का रेंडम परिक्षण किया जाए। प्रति माह ऑनलाइन निर्धारित टारगेट के अनुसार कम से कम 2 बॉयलर जांच किए जाने चाहिए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित विषयों पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुरारी लाल वर्मा के साथ चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर, बॉयलर विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक नरेंद्र जलुथरिया एवं शंकर लाल रेगर, श्रम कल्याण अधिकारी सुनिल यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.