गोमैकेनिक स्पेयर्स का औरंगाबाद में मैकेनिक पुरस्कार वितरण आयोजित
भरोसेमंद वर्कशॉप्स, मैकेनिक्स और स्पेयर पार्ट रिटेलर्स को मोटरसाइकिल और गिफ्ट वाउचर्स वितरित किए
औरंगाबाद : भारत के नंबर 1 कार स्पेयर पार्ट्स ब्रांड, गोमैकेनिक स्पेयर्स (GoMechanic Spares) ने सोमवार शाम को एमआईडीसी, वालुज, औरंगाबाद में मैकेनिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम औरंगाबाद में गोमैकेनिक के ऑथोराइज़्ड स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रिब्यूटर, वालुज स्थित खंडारे एंड संस के सहयोग से आयोजित किया गया। न्यू एकदंता ऑटो केयर के श्री सचिन राजेंद्र शेजुल को गोमैकेनिक स्पेयर्स ब्रांड के प्रति उनकी असाधारण निष्ठा और गोमैकेनिक के वास्तविक स्पेयर पार्ट्स के शीर्ष खरीदार होने के नाते बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से पुरस्कृत किया गया। अन्य भरोसेमंद ग्राहकों को विभिन्न उपहारों और 500 रूपए के 100 रिलायंस ट्रेंड्स गिफ्ट वाउचर्स भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में शहर भर के 150 से अधिक मैकेनिक्स, वर्कशॉप ऑनर्स और रिटेलर्स ने हिस्सा लिया, जो इस समारोह को देखने आए थे। खंडारे एंड संस के ऑनर, श्री अक्षय खंडारे ने मैकेनिक्स, रिटेलर्स और वर्कशॉप्स को जूसर मिक्सर ग्राइंडर से लेकर इलेक्ट्रिक आयरन तक के घरेलू उपकरणों का वितरण किया। साथ ही उनके द्वारा शीर्ष खरीदार को गोवा की प्रायोजित यात्रा से पुरस्कृत करने सहित दिवाली बोनेन्ज़ा स्कीम शुरू करने की घोषणा भी की गई।