जवाहर कला केन्द्र में 30 अप्रेल से 9 मई तक होगा आयोजन
राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022
राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022
जवाहर कला केन्द्र में 30 अप्रेल से 9 मई तक होगा आयोजन
रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022 का आयोजन 30 अप्रेल से 9 मई, 2022 तक जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में किया जाएगा। जिसकी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोविड-19 के कारण गत दो वर्षों से मेले का आयोजन नहीं हो सका था।
अग्रवाल बुधवार को सहकार भवन में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022 को लेकर आयोजित बैठक में अतिरिक्त खंडीय रजिस्ट्रारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में राजस्थान देश का एकमात्र ऎसा प्रदेश है, जो कई वर्षों से सहकार मसाला मेले का आयोजन करते हुए जयपुरवासियों को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराने की पहल करता आ रहा है।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppउन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले सहकार मसाला मेले का जयपुरवासियों को इन्तजार रहता है इस मेले की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुकी है। उन्होंने खण्डीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संभाग के गुणवत्तायुक्त मसाले लेकर संस्थाओं को भिजवाएं ।
उपभोक्ता संघ के प्रबंध निदेशक वी.के. वर्मा ने बताया कि सहकारी मेले में सहकारी संस्थाओं को आकर्षक पैकिंग, मसालों की शुद्धता, प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य और सहकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। सहकार मसाला मेले में साबुत और पीसे हुए मसालों के साथ ही मौके पर ही मसाला पीसकर उपलब्ध कराने कि व्यवस्था भी होगी।
वर्मा ने बताया कि जयपुरवासियों की सुविधा के लिए सहकार मसाला मेले को बहुउपयोगी बनाते हुए उच्च गुणवत्ता के सहकारी उत्पादों व मसालों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ ही मेले को आकर्षक बनाया जाएगा। सहकार मसाला मेले का समय प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा एवं प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन से उत्पादक किसानों और आम नागरिक दोनों को ही लाभान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन का मुख्य उद्धेश्य जयपुरवासियों को शुद्ध मसालें उपलब्ध कराना है।
बैठक में सभी संभागों के अतिरिक्त खंडीय रजिस्ट्रार एवं कॉनफैड के अधिकारी उपस्थित थे।
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.