शमा सिकंदर के कठोर वर्कआउट रूटीन के बारे में जानकर आपको काफी प्रेरणा मिलेगी

Sangri Today
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor
नवंबर 21, 2022 • 1:43 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
शमा सिकंदर के कठोर वर्कआउट रूटीन के बारे में जानकर आपको काफी प्रेरणा मिलेगी
“शमा सिकंदर के कठोर वर्कआउट रूटीन के बारे में जानकर आपको काफी प्रेरणा मिलेगी”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
21 Nov 2022
https://hindi.sangritoday.com/shama-sikander-s-rigorous-workout-routine-will-leave-you-inspired
Copied
शमा सिकंदर के कठोर वर्कआउट रूटीन के बारे में जानकर आपको काफी प्रेरणा मिलेगी
शमा सिकंदर के कठोर वर्कआउट रूटीन के बारे में जानकर आपको काफी प्रेरणा मिलेगी
शमा सिकंदर अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और यही एक कारण है जो फिटनेस के प्रति उत्साह को दर्शाता है. उनकी ट्रेनिंग प्रेरणादायक है, जरुरत के हिसाब से है और लोगो में उनके जैसे बनने की सोच जगे वैसी है. अपनी आलस्य को दूर करते हुए, वह प्रतिदिन जिम जाती है और अपने ट्रेनर के साथ कठोर कसरत कार्यक्रम में संलग्न रहती है.
उनके शानदार अभिनय के अलावा, दूसरी जो चीज है जिसने लोगो को खूब आकर्षित किया है, वह है उनकी शानदार काया और फिटनेस. हर दिन वर्कआउट करना उसके लिए बहुत जरूरी है, और उनकी ट्रेनिंग अक्सर एक एथलीट के समान ही रहती है. सेलिब्रिटी फिटनेस सीक्रेट्स ने हमेशा हमारा ध्यान खींचा है, क्योंकि प्रत्येक नये प्रदर्शन के साथ, वे हमें पहले कभी नहीं देखे गए लुक में दिखकर मंत्रमुग्ध कर देते हैं.
हमेशा खूबसूरत शमा सिकंदर का इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प सफर रहा है. उन्हें कई फिल्मों में देखा गया है और उन्होंने सभी के दिलों में जगह बनाई है. एक बेदाग सफेद जिम के पोषक में दिख रही अभिनेत्री की तस्वीरों में उनका पोस्ट वर्कआउट ग्लो नजर आ रहा है. सभी के लिए प्रेरणादाई शमा ने जिम में खुदके नवीनतम प्रयासों की ज़लक तस्वीरों के माध्यम से दिखाई है जो हमें स्वस्थ दिशा में अपने पैरों पर आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त प्रेरणा देती है!
इस साल, शमा अपने जीवन के प्यार जेम्स मिलिरोन के साथ शादी के बंधन में बंधी और गोवा में एक शानदार से सफ़ेद संगेमरमर से माहोल में शादी की, और उनकी शादी की तस्वीरे इंटरनेट पे छा गई. अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखने वाली शमा के अच्छे फिगर के बारे में उनकी प्रशंसकों की बढती दिलचस्पी के चलते अभिनेत्री ने उसी का एक वीडियो जारी किया. जिसमे वह जिम में बेहद केंद्रित और कड़ी मेहनत करती देखी गई, कुछ बुनियादी वार्मअप से शुरू होकर जिम में वह विभिन्न डम्बल कसरत जैसी की पुश अप्स, सूमो स्क्वैट्स, वुडचॉप्स करती नजर आ रही है.
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor

Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications