'पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है यह हमारे रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी का एक मूल्य भाग हैं'- सीरत कपूर

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
जून 5, 2023 • 2:17 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
'पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है यह हमारे रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी का एक मूल्य भाग हैं'- सीरत कपूर
“'पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है यह हमारे रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी का एक मूल्य भाग हैं'- सीरत कपूर”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
5 Jun 2023
https://hindi.sangritoday.com/environment-day-is-not-just-about-a-day-it-is-a-valuable-part-of-our-everyday-life-seerat-kapoor
Copied
'पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है यह हमारे रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी का एक मूल्य भाग हैं'- सीरत कपूर
'पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है यह हमारे रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी का एक मूल्य भाग हैं'- सीरत कपूर
विश्व पर्यावरण दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें अपने पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की आवश्यकता की याद दिलाता है। इस उद्देश्य को प्रोत्साहित करने वाली एक अभिनेत्री सीरत कपूर भी है, अभिनेत्री सीरत कपूर पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहुत ही गंभीर रहती है और दूसरे लोगों को भी अपनी ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करती है| 
सीरत कपूर का मानना है कि प्रकृति की सुंदरता ने मानव अस्तित्व अपना अमूल्य योगदान दिया है। एक कोस्टल शहर में पली-बढ़ी होने के कारण , सीरत ने पर्यावरण के साथ एक गहरा बंधन विकसित किया है, अपने आसपास की हरियाली, शांत समुद्र तटों को देख कर बढ़ी होने के कारन उनका प्रकृति से एक अलग सा ही लगाव है| 
सीरत का कहना है, "इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम  पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लें। न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी  जिन्होंने अभी तक पृथ्वी की सुंदरता नहीं देखी है। हम अक्सर व्यक्तिगत कार्यों की शक्ति को नज़रंदाज़ कर देते हैं। खुद को  पर्यावरण को लेकर शिक्षित करने और उसके संरक्षण के लिए विकल्प बनाने से, हम खुद के लिए एक स्थायी भविष्य बना सकते हैं| आइए पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को गले लगाए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। एक साथ, हम एक स्थायी प्रभाव पैदा कर सकते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ प्रद्युषाण मुक्त भविष्य बनाते है| 
सीरत कपूर का यह मजबूत संदेश और उनके प्रेरणादायक शब्द हमें याद दिलाते हैं कि छोटे कार्यों से महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है और हमारी व्यक्तिगत पसंद भी बहुत मायने रखती है। आइए हम भी सीरत की तरह पर्यावरण संरक्षण का भाग बने और  दूसरों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में शिक्षित कर एक हरियाली और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़े|
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications