Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
"गुड लक जेरी में जिगर के किरदार को प्यार और सराहना मिलने पर मैं आप सबका शुक्रगुजार हूँ " - अभिनेता साहिल मेहता
अपने उत्कृष्ट हास्य प्रदर्शन के साथ, साहिल मेहता ने कइयों का दिल जीत लिया हे। साहिल को अपने प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स से और दुनिया भर के दर्शकों से प्रशंसा मिली है।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
अगस्त 3, 2022 • 12:20 PM 0
स
सेलिब्रिटीज
NEWS CARD
“"गुड लक जेरी में जिगर के किरदार को प्यार और सराहना मिलने पर मैं आप सबका शुक्रगुजार हूँ " - अभिनेता साहिल मेहता”
"गुड लक जेरी में जिगर के किरदार को प्यार और सराहना मिलने पर मैं आप सबका शुक्रगुजार हूँ " - अभिनेता साहिल मेहता
गुड लक जैरी ने शुक्रवार को ओटीटी पर अपनी जगह बनाई। साहिल मेहता ने फिल्म में जिगर, जो ड्रग्स और अपराध की दुनिया में पैर रखने वाले एक लड़के की भूमिका निभाई हे। अपने उत्कृष्ट हास्य प्रदर्शन के साथ, साहिल मेहता ने कइयों का दिल जीत लिया हे। साहिल को अपने प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स से और दुनिया भर के दर्शकों से प्रशंसा मिली है।
इसपर, अभिनेता कहते हैं, "मेरे ऑडिशन के दौरान जिगर के करैक्टर ने मुझे पूरी तरह से प्रभावित किया, और वहां पहुंचने के लिए मुझे बहुत काम की आवश्यकता थी। इतने प्यार के लिए में आप सबका शुक्रगुजार हु । मुझे मेरे करीबी लोगों से मेस्सगेस, ईमेल और कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनका कहना हे कि उन्हें मुझे स्क्रीन पर देखने में बड़ा मज़ा आया और उन्हे मेरा किरदार बड़ा ही पसंद आया। मुझे खुशी है कि लोग मेरे काम के बारे में बहुत अच्छा सोचते हैं क्योंकि पुराने इंटेंस करैक्टर से इस फनी करैक्टर तक का सफर बड़ा रोमांचक था। मुझे जो प्रतिक्रियाएं मिली हे यह किरदार निभाने पर , मुझे और प्रोत्साहित करती हे ऐसे चल्लेंजिंग रोल्स करने पर।" अभिनेता का कहना है
साहिल निस्संदेह सबसे उत्तम और महत्वाकांक्षी अभिनेताओं में से एक है क्योंकि वह जब भी वह स्क्रीन पर दिखाई देता है, वह हमारा ध्यान आकर्षित कर लेता हे । इसके अलावा, अभिनेता रक्षाबंधन में अपनी भूमिका के साथ एक बार फिर हमारा दिल चुराने के लिए तैयार है, जो जल्द ही 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर भी होंगे।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com